ऋषिकेश में हरियाणा से आए दो पर्यटकों को आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क नंगा करके पीटा। युवकों पर आरोप लगाया गया कि वे कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की ने जैसे ही इसकी शिकायत आसपास मौजूद लोगों से की, लोग भड़क गए। पहले दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। भीड़ ने सड़क पर कार रोक ली और उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
इसके बाद भीड़ ने युवकों को पहले कार के अंदर ही पीटा। फिर उनके कपड़े उतारकर बाहर खींच लिया। एक युवक को नग्न अवस्था में सड़क पर घुमाते हुए पीटा गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे नेशनल हाईवे पर जाम जैसी स्थिति हो गई।
वहीं, कुछ देर बाद आईडीपीएल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और घायल पर्यटकों को अस्पताल पहुंचाकर उनका मेडिकल कराया। इसके बाद सभी को चौकी ले जाया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

No comments :