फरीदाबाद में तेज स्पीड स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक 11 साल का बच्चा और अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर 58 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मादलपुर का रहने वाला विजय शंकर (45) पड़ोसी युवक की शादी में राजीव कॉलोनी गया हुआ था। रात के करीब 12 बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसके साथ उसका 11 साल का लड़का मोहित और मुकेश नामक पड़ोसी भी था। राजीव कॉलोनी से कुछ आगे चलने पर ही एक तेज स्पीड़ स्कॉर्पियो ने उनको टक्कर मार दी।
मृतक मूलरूप से यूपी के मिर्जापुर का रहने वाला था और पिछले काफी समय से फरीदाबाद में परिवार के साथ रह रहा था। परिजनों ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता था।

No comments :