हरियाणा में भाजपा ने नया प्रदेशाध्यक्ष घोषित कर दिया है। पानीपत की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को ये जिम्मेदारी दी गई है। 43 साल बाद कोई महिला हरियाणा BJP की अध्यक्ष बनी हैं। इनसे पहले 1980 में डॉ. कमला वर्मा हरियाणा में पार्टी की पह
ली महिला अध्यक्ष बनीं थी।
पहले माना जा रहा था कि मोहनलाल बड़ौली को ही दोबारा मौका मिल सकता है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बड़ौली को बदलने की चर्चाएं चल रहीं थी। डॉ. अर्चना गुप्ता के अलावा अंबाला से पूर्व मंत्री असीम गोयल का नाम भी चर्चाओं में थे। गोयल को सीएम नायब सैनी का करीबी माना जाता है। जबकि अर्चना गुप्ता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और संगठन की करीबी मानी जाती हैं।
अर्चना गुप्ता गोल्ड मेडलिस्ट रेडियोलॉजिस्ट (MBBS, MD) हैं। राजनीति में आने से पहले विश्व हिंदू परिषद की इंडियन हेल्थ लाइन में सक्रिय थीं।
सोनीपत के मोहनलाल बडौली को हटाने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थी। जब मोहनलाल बडौली प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए, वो भी प्रदेश महामंत्री थे। मोहनलाल बडौली 9 जुलाई 2024 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
No comments :