//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद– साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पानी का बिल भरने के नाम पर APK फाइल भेजकर 15,34,699 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपित मोहम्मद शाद जाफर अली निवासी अहमदाबाद, गुजरात को उसके निवास स्थान से 23 मई को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोहम्मद शाद जाफर अली ने अपने एक साथी के माध्यम से करीब 7 लाख रुपए के अलग-अलग बिजली के बिल भरने की जानकारी ठगों के पास भिजवाई थी। ठगी के पैसों में से बिजली के बिल का भुगतान किया गया था। जिसको आगामी पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
बता दें कि सेक्टर-9, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उनका एक स्कूल है तथा स्कूल के बैंक खाते में अकाउंटेंट रघुवीर का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड था। 9 दिसंबर को अकाउंटेंट ने जानकारी दी कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लगातार ट्रांजेक्शन संबंधी OTP आ रहे हैं तथा खाते से पैसे कटने के मैसेज प्राप्त हो रहे हैं। जांच करने पर पता चला कि स्कूल के खाते से कुल 15,34,699 रुपये की राशि निकल चुकी है। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

No comments :