HEADLINES


More

सट्टा खाई करने वाले को धरा, ₹6200 बरामद, क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 31 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 30 मई को थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत क्राईम ब्रांच की टीम ने सट्टा खाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ₹6200 बरामद किये हैं।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बेरी बाग आदर्श नगर फरीदाबाद के पास सट्टा खाई की जा रही है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुये टीम द्वारा रेड की गई तथा मौका पर इंद्रजीत वासी भडाना चौक सारन फरीदाबाद  को सट्टा खाई करते हुए ₹6200 सहित काबू किया गया। जिसके विरुद्ध थाना आदर्श नगर में जुआ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

No comments :

Leave a Reply