//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सांई वाटिका अपार्टमेंट के सामने चाय की दुकान चलाता है। 6 मई की सुबह करीब 3 बजे वह अपनी
दुकान के बाहर सो रहा था, तभी 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की, चाकू से हमला कर घायल कर दिया और उससे पैसे छीन लिये। शिकायत पर थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने जतिन वासी कुम्हार कॉलोनी, ऊचा गांव व तरूण उर्फ नवीन वासी ऊंचा गांव को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया और एक दिन पुलिस रिमांड पर छीने गये ₹500 तथा चाकू बरामद किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि 6 मई की सुबह आरोपित अपने एक अन्य साथी पुनित के साथ मोटरसाइकिल पर दुकान पर गये थे जहां उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट और चाकू से हमला कर 500रू छीन लिये थे। जिनको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। घटनाक्रम में एक अन्य आरोपित पुनित को 23 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

No comments :