HEADLINES


More

ऑटो में बिठाकर दिया था लूट की वारदात को अंजाम, 4 को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 28 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद– 23 मई की अल सुबह टैक्सी चालक को ऑटो में बैठाकर  लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में फरीदाबाद पुलिस की AVTS भुपानी की टीम ने सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान पवन वर्मा, इरफान, अमन खान तथा विकास उर्फ सैंडी निवासी तिगांव के रूप में हुई है। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि AVTS भुपानी की टीम ने आरोपितों को 25 मई को गिरफ्तार कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। इस दौरान अमन से एक चाकू व एक देशी कट्टा, इरफान से एक देशी कट्टा तथा शिकायतकर्ता का बैग व मोबाइल फोन, विकास से लूट के 1000 रुपये नगद तथा अमन से वारदात में प्रयोग किया गया ऑटो बरामद किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि चारों आरोपित आपस में दोस्त हैं और तिगांव के रहने वाले हैं। जिन्होंने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को ऑटो में बैठाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। अमन ने शिकायतकर्ता को चाकू दिखाया और अन्य ने मारपीट कर नकदी, एटीएम कार्ड व अन्य सामान छीन लिया। फिर उन्होंने शिकायतकर्ता से उसके एटीएम कार्ड के माध्यम से 5000 रुपये निकलवाये। आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है, जिनको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि गांव दौलताबाद निवासी अवतार सिंह, बदरपुर बॉर्डर पर टैक्सी चलाने का काम करता हैं। 23 मई की सुबह करीब 3:30 बजे वह दिल्ली जाने के लिए ओल्ड चौक पहुंचा था। जहां पर पहले एक ऑटो खड़ा था, जिसमें चालक व एक अन्य युवक बैठा हुआ था। ऑटो वाले ने बदरपुर बॉर्डर चलने के लिए बोला तथा अन्य सवारियों के आने का बहाना बनाकर ऑटो में बैठा लिया। कुछ देर बाद दो अन्य युवक भी ऑटो में सवार हो गए। जब ऑटो मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा तो एक आरोपित ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया जबकि दूसरे ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने, उसकी जेब से बैंक का एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोटरसाइकिल की आरसी, मोबाइल फोन, बैग तथा नगदी लूट ली। आरोपित, उसको एटीएम पर ले गए और खाते से रुपये निकलवाये। शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया।


No comments :

Leave a Reply