//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपितों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे ही साइबर थाना NIT के एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म पर निवेश के नाम पर 4,49,000/- रुपये की ठगी के मामले में 17 मई को पुलिस ने खाता खाताधारक को बदायु उ.प्र. से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रिसाल गुप्ता वासी आगरा उ.प्र. हाल गांव सिसौरा, बदायु, उ.प्र. को गिरफ्तार किया है। जो बदायु में कार ड्राईवरी का कार्य करता है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार जवाहर कालोनी वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने अपने आप को Apick Prime इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म से जुडा हुआ बताया और कहा कि वे लोग इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म पर पैसा निवेश करके मोटा मुनाफा देते है। फिर ठगो ने शिकायतकर्ता ने Apick Prime डाउनलोड कराई जिस पर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रॉजेक्सन के जरिये ठगो द्वारा बताये खाता में कुल 4,49,000/- रुपये निवेश किये, जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपित ने अपना बैंक खाता खुलवाकर ठगों को दिया था, जिस खाता में ठगी से जुडे हुए 49,000/-रू आये थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

No comments :