//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन, में सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद द्वारा स्लम एरिया सेक्टर-12 फरीदाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराध (Crime Against Wom
en) एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम (Child Marriage Act) के संबंध में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
en) एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम (Child Marriage Act) के संबंध में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि बाल विवाह समाज की एक गंभीर कुप्रथा है, जो बेटियों के अधिकारों, शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करती है। इस प्रकार की सामाजिक बुराइयाँ महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों एवं अत्याचारों को बढ़ावा देती हैं। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इससे संबंधित कानूनों की जानकारी होना तथा उनका पालन करना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में छोटी बच्चियों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया तथा बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को आपातकालीन एवं सहायता संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1030, महिला हेल्पलाइन-1033 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की जानकारी दी गई। साथ ही नशा संबंधी शिकायत एवं सूचना के लिए MANAS ऐप के बारे में भी अवगत कराया गया।
इस जागरूकता अभियान के दौरान लगभग 400 लोगों को जागरूक कर समाज में सुरक्षा, जागरूकता एवं कानून के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।

No comments :