//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मई को क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गौरव(23) वासी प्रहलादपुर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित NTPC चौक बाईपास रोड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने सतीश(45) वासी राजीव कालोनी फरीदाबाद को देसी कट्टा सहित राजीव कालोनी सेक्टर-58 एरिया से गिरफ्तार किया है।
वहीं अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने सौरभ(24) वासी सेक्टर-22 मुजेसर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित सेक्टर-24 मुजेसर एरिया से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने आगे बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :