HEADLINES


More

लेबर ठेकेदार की गोली मार कर दी थी हत्या, असला उपलब्ध करवाने वाले 2 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 31 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:  डबुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाजीपुर स्थित वर्कशॉप में योगेश कुमार लेबर ठेकेदार की सोते हुये को गोली मार कर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने देसी कट्टा व कारतूस उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपितों को 30 मई को जिला मध्य पुरा बिहार से गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राजू (35) व मनोज(56) वासी बिहारी गंज जिला मध्य पुरा बिहार के रुप में हुई है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा दिया गया है।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजू से 1 कट्टा व 3 कारतूस तथा मनोज से 2 कट्टा व 3 कारतूस, मुन्ना को दिये थे। राजू की बिहार में ही साइकिल रिपेयर की दुकान है वहीं मनोज की नॉन वेज की शॉप है। 

उन्होंने आगे बताया कि घटनाक्रम के संबंध में मुन्ना सहित एक अन्य आरोपित जुलेश को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनके द्वारा पूर्णिया बिहार से योगेश कुमार का पीछा कर फरीदाबाद में आकर सोते हुए को गोली मारी थी। जिनको भी पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि 22 मई की अल सुबह सुबह  गाजीपुर स्थित एक वर्कशॉप में लेबर ठेकेदार जगदीश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी घटनाक्रम के संबंध में थाना डबुआ में वर्कशॉप मालिक राजेश कुमार की शिकायत पर थाना डबुआ में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। 

No comments :

Leave a Reply