HEADLINES


More

फरीदाबाद में स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे मिलेगी एम्बुलेंस सुविधा:हर समय खुले रहेंगे गेट - सीएमओ

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 19 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में हाल ही में स्वास्थ्य केंद्र पर पार्किंग में बच्चे को जन्म देने की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अहम फैसले लिए हैं। अब शहर के सभी प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि गर्भवती महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।

इसके साथ ही सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार भी हर समय खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा (ACS) ने इस संबंध में प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के बाद फरीदाबाद के सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सेक्टर-3 और सेक्टर-30 स्थित प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे एंबुलेंस तैनात रहेगी।

साथ ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के गेट भी हर समय खुले रखने के आदेश दे दिए गए हैं। चिकित्सा अधिकारियों को जच्चा-बच्चा की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।


No comments :

Leave a Reply