HEADLINES


More

चाकू के बल पर छीना था फोन व बैग, 2 गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 टीम ने फोन किया बरामद

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 21 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-  15/16 मई की रात को मुकेश कालोनी बल्लभगढ में चाकू के बल पर एक व्यक्ति से फोन छीनने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान जतिन(22) वासी उंचा गांव बल्लभगढ व नितेश(26) वासी तिरखा कोलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। छीना हुआ फोन बरामद कर


लिया गया है तथा वारदात में संलिप्त अन्य आरोपितों की जानकारी के लिए जतिन को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार सरित पुन्डिर वासी गर्ग कालोनी बल्लभगढ ने थाना आर्दश नगर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 15/16 मई की रात वह बस स्टैंड बल्लभगढ़ से गर्ग कॉलोनी स्थित अपने घर पर जा रहा था। जब वह मुकेश कालोनी मैन रोड बल्लभगढ पर पहुंचा तो तीन मोटरसाइकिल सवार लडके उसके पास आये और चाकू के बल पर उसका फोन व बैग छीन लिया। शिकायत पर थाना आर्दश नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी जतिन ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर 15/16 मई की रात को चाकू के बल पर फोन व बैग छीनने की वारदात को अंजाम दिया था और बाद में फोन, नितिश को बेच दिया था। वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल जतिन की थी तथा घटना के समय वही  मोटरसाइकिल चला रहा था।

नितेश से छीना हुआ फोन खरीदा था, जिससे फोन बरामद करके जेल भेज दिया है।

No comments :

Leave a Reply