HEADLINES


More

हड़ताल के 12वे दिन निगम कर्मचारियों ने डाला निगम आयुक्त के कार्यालय पर कूड़ा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 12 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद 12 मई ।

हड़ताल के 12वे दिन निगम कर्मचारियों ने डाला निगम आयुक्त के कार्यालय पर कूड़ा लगाए निकाय मंत्री विपुल गोयल मुर्दाबाद के नारे और चेताया कि यदि सरकार ने निगम परिषद पालिकाओं की 11 दिन से चल रही हड़ताल पर नहीं लिया संज्ञान तो निकाय मंत्री विपुल गोयल एवं सभी जनप्रतिनिधियों के आवास फेंका जायेगा कूड़ा

नगर निगम मुख्यालय पर पिछले 11 दिनों से चल रही राज्य व्यापी हड़ताल को उस समय ज्यादा बल मिला जब समर्थन देने पहुंचे हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवम् कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता करण दलाल, पूर्व पार्षद जगन डागर, निगम पार्षद रोहित सिंगला
हड़ताली सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री करण दलाल ने सरकार पर लगाए कर्मचारी एवम् किसान विरोधी होने के आरोप और दिया आश्वासन की कांग्रेस पार्टी के विधायक सदन में उठाएंगे कर्मचारियों की मांगों का मुद्दा यदि जरूरत पड़ी तो जिला फरीदाबाद,पलवल के 52 पालो की सरदारी करेगी हड़ताल का समर्थन पूर्व मंत्री करण दलाल ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए फायर विभाग की हड़ताल का किया समर्थन भविचंद शर्मा रणबीर के परिवारों एवम् फैक्ट्री मजदूरों के परिवारो को न्याय दिलाने में कांग्रेस पार्टी अग्रणी भूमिका निभायेगी।

आज 12 वे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की संचालन जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला एवं जिला सचिव अनिल चंडालिया सयुक्त रूप से किया हड़ताल को संबोधित करते हुए संघ के राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया ने सरकार पर लगाए कर्मचारी विरोधी होने के आरोप सरकार पालिका परिषद निगमों के कर्मचारियों एवम् फायर विभाग की हड़ताल को कर रही है अनदेखा


, नगर निगम मुख्यालय हड़ताल स्थल पर सुबह से ही दलित सामाजिक संगठनो धार्मिक एवं अलग-अलग विभागों के कर्मचारी संगठनो ने भी हड़ताल कर रहे फायर व पालिका कर्मचारियों का समर्थन करते हुए मीठे पानी की स्टॉल लगाई आदर्श कॉलोनी वाल्मीकि अखाड़ा संस्थापक राजकुमार वाल्मीकि सुनील कंडेरा रणधीर चंडालिया  वाल्मीकि समाज सुधार ट्रस्ट के प्रधान किशोरी लाल राकेश धिक्याब अमित कल्याण हरीश कुमार अखिल भारतीय वाल्मीकि पंचायत के अध्यक्ष अमरपाल गहलोत पूर्व संघ के नेता दलीप सिंह प्रेमी आदि संगठनों ने हड़ताल को समर्थन किया
संघ के नेताओं ने कहा अब कर्मचारी केवल हड़ताल पर बैठकर सभाएं आयोजित नहीं करेंगे बल्कि आम जनता के नाम आंदोलन का समर्थन करने की अपील लेकर जनता में जाएंगे तथा जनता के माध्यम से सरकार से सवाल करेंगे सभी विभागों के काम का ठेका खत्म तो सफाई कर्मचारियों का ठेका क्यों सभी विभागों में ग्रुप डी एवं सी के कर्मचारियों की कुछ भर्तीया की गई तो फिर सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती क्यों नहीं की सफाई कर्मचारी 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के वादे को सरकार ने पूरा क्यों नहीं किया और गुरुग्राम के कर्मचारियों द्वारा ठेका का विरोध करने पर 3480 कर्मचारियों की छटनी आंदोलनकारी 26 नेताओं की नौकरी टर्मिनेट एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे चार सीट एवं हजारों कर्मचारियों का वेतन क्यों काटा सरकार से जनता के बीच कर्मचारी जवाब मांगेंगे।
आक्रोश सभा के अध्यक्ष बलबीर सिंह बालगुहेर एवं  राज्य सचिव अनूप चिंडालिया राज्य सचिव अजय शास्त्री जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने हड़ताल को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन सरकार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कुचलने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है सरकार कूड़े की बदबू के साथ सफाई कर्मचारी के जीवन से भी ठेकेदारी की गुलामी कच्ची नौकरी कम वेतन निरक्षरता के बदनुमा दाग को मिटाकर सफाई कर्मचारियों से आ रही बदबू को भी समाप्त करें। नेताओं ने कहा कि मांगों का निवारण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
आज की हड़ताल में अन्य के अलावा,  वेदप्रकाश शर्मा राज्य सह सचिव परसराम आधान राज्य ऑडिटर कमला राज्य उपाध्यक्ष जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया, सुदेश जैनवाल उप प्रधान जिला सह सचिव, राकेश चिंडालिया  सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता श्रीपाल भाटी, वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनन्द ढ़कोलिया, सचिव महेंद्र कुड़िया,कोषाध्यक्ष जितेन्द्र छाबड़ा, हरियाणा टूरिज्म विभाग से नेता कल्लू राम सीवरमैन यूनियन से मनोज सौदे, विशाल मास्टर अनिल, , ओमपाल खांडिया, सौराज सीवरमैन, ठेकेदारी कर्मचारी सफाई कर्मचारी यूनियन से जोन प्रधान नरेश भगवाना, राजबीर चिंडालिया, दर्शन सोया, सुरेन्द्र चौटाला,  हरिसिंह खंडिया, धर्म सिंह मूला
देवा तमोली कन्हैया keer सूरज करोटिया, श्री पाल मौर्या, कन्हैया मेढवाल राजा मनोज बालगुहेर कृष्ण चिंडालिया सैनिटेशन स्टाफ से प्रधान राहुल चिंडालिया, सचिव विशाल पारछा वरिष्ठ उपप्रधान मदन लाल, श्यामवीर सुनील खंडेलवाल शिवराज दीपक चिंडालिया, प्रदीप भंडारी , राजकुमार डब गुहार महिला नेता सुरेश देवी ललिता देवी कमलेश राजवती शकुंतला सत्तों बीना कविता आदि उपस्थित रहे


No comments :

Leave a Reply