HEADLINES


More

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

Posted by : pramod goyal on : Friday, 8 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है. बीजेपी ने विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को नेता चुन लिया है. ऐसे में अब उनके मुख्यमंत्री बनने की


राह साफ हो गई है. शुभेंदु ममता सरकार में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष थे. बंगाल में बीजेपी की भारी जीत में उनका अहम योगदान है. उन्होंने ममता बनर्जी को भी चुनाव हराया है.

बीजेपी विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुभेंदु के नाम का प्रस्ताव रखा. इसके बाद उनके सीएम बनने पर मुहर लग गई. शुभेंदु कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. थोड़ी देर में शुभेंदु राज्यपाल से मिलने जा सकते हैं और सरकार बनाने का प्रस्ताव रख सकते हैं.

No comments :

Leave a Reply