HEADLINES


More

ब्लैक फिल्म/टेंटेड ग्लास पर ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद की कार्रवाई, उल्लंघन पर ₹10000 जुर्माना

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 6 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद, सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते अवैध रूप से ब्लैक फिल्म/टेंटेड ग्लास लगाकर वाहन चलाने वाले खिलाफ कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने पिछले 4 महीनों में 4572 चालान किये हैं तथा ब्लैक फिल्म हटाई गई है।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात पुलिस ने ब्लैक फिल्म/टेंटेड ग्लास पर कार्रवाई करते हुए पिछले 5 दिनों में 447 चालान किये हैं। इस दौरान NIT जॉन में 211, सेंट्रल जॉन में 122, बल्लभगढ़ जॉन के 76 व ग्रेटर फरीदाबाद में 38 चालान किये गये हैं। जबकि बीते 4 महीनों में ऐसे मामलों में 4572 चालान किये जा चुके हैं। यह कार्रवाई ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के प्रति पुलिस की सख्त और निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

वाहनों पर ब्लैक फिल्म/टेंटेड ग्लास का उपयोग न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशंका भी रहती है। ऐसे में इस प्रकार के उल्लंघनों के खिलाफ सख्ती करना आवश्यक है। यातायात पुलिस फरीदाबाद की आमजन से अपील है कि यातायात नियमों की पालन करें, ब्लैक फिल्म का प्रयोग ना करें।

No comments :

Leave a Reply