देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार फिर बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा में अब पेट्रोल 2.60 रुपए महंगा होकर ₹103 प्रति लीटर पहुंच गया है, जो ऑल टाइम हाई है। वहीं, डीजल 2.70 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹95.66 पर पहुंच गए हैं। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरें सोमवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।
बढ़ोतरी के साथ अधिकांश जिलों में पेट्रोल की कीमत ₹100.40 प्रति लीटर को पार कर गइ है। सिरसा में सबसे ज्यादा ₹104.43 प्रति लीटर रेट हो गए है। उधर, हरियाणा पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान का कहना है कि अभी दामों में और बढ़ोतरी होगी, क्योंकि सरकार कुल 10 रुपए तक इसे बढ़ाना चाहती है।
बता दें कि 10 दिन में ईंधन की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। पेट्रोल रेट कुल 7 रुपए 37 पैसे बढ़
गए हैं। दो दिन पहले पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, 15 मई को पेट्रोल कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।
हरियाणा पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी ने बताया कि अभी पेट्रोल-डीजल के रेट में और बढ़ोतरी होगी। हमे जानकारी मिली है कि मिडिल ईस्ट तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर ₹10 और डीजल पर ₹10 रुपए की बढ़ोत्तरी करनी है।
अभी सरकार की ओर से चार बार ही बढ़ोतरी हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में फिर से एक या दो बार में ये तीन से चार रुपए की बढ़ोतरी कर कर सकती है। उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में होने वाली बढ़ोतरी को लेकर तैयार रहना चाहिए।

No comments :