HEADLINES


More

हरियाणा मिल्क फूड श्रमिक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

Posted by : pramod goyal on : Monday, 20 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हरियाणा मिल्क फूड श्रमिक संघ ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए बल्लभगढ़ स्थित वीटा मिल्क प्लांट में अपनी नई इकाई का विधिवत गठन किया है। इस अवसर पर प्लांट के 200 से अधिक कर्मचारियों ने बीएमएस की रीति-नीति और राष्ट्रहित के सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की।



कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री मनोज चतुर्वेदी, कुरुक्षेत्र जिला प्रधान सचिन और जिला महामंत्री अमन कुमार के कुशल नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएमएस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यकारी जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ फरीदाबाद और नीरज मावई जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।


मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए संगठन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने 'जॉब सिक्योरिटी एक्ट 2024' की बारीकियों को समझाते हुए कहा कि यह कानून श्रमिकों के सुरक्षित भविष्य और उनके अधिकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही, उन्होंने 26 अप्रैल को गुड़गांव के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले 'श्रमिक सम्मान समारोह' के लिए सभी को आमंत्रित किया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।


बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बल्लभगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसकी जिम्मेदारी निम्नलिखित सदस्यों को सौंपी गई। जिसमें अजीत प्रधान, देवीलाल एवं अरविंद उप-प्रधान, योगेश महासचिव, राजीव रंजन एवं संतोष सचिव, मुकेश प्रेस सचिव, सुनील गोला कोषाध्यक्ष,राहुल ऑडिटर और रोहतास, हरनाम और प्रमोद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

No comments :

Leave a Reply