//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 17 अप्रैल - सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू जिला कमेटी फ़रीदाबाद ने फायर ब्रिगेड कर्मचारीयों की हड़ताल का समर्थन किया। जिला प्रधान निरंतर पाराशर और जिला सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि जो कर्मचारी दूसरों का जीवन बचाने के लिए अपनी जान दे देते हैं। उन्हें सरकार न तो शहीद का दर्जा देती है। और न ही मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अग्नि शमन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के अपर्याप्त संसाधनों के बावजूद भी भयंकर आग से लोगों की संपत्तियों को बचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी 20
26 को मुजेसर स्थित कालका स्टील मेटल वर्कशॉप में भीषण आग लगी थी। इस आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारीयों जिसमें रणबीर सिंह और भवी चंद शामिल थे। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना तेजी से फैलती आग को बुझाने का जोखिम उठाया । जिसमें जुलूस कर उनके जीवन लीला समाप्त हो गई ।इसमें 35 लोग झुलस गए। कई और लोगों की भी मृत्यु हो गई। लेकिन सरकार ने मुआवजा किसी को भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड में जान गंवाने वाले दूसरे विभाग के कर्मचारियों को पर्याप्त मुआवजा और उनके परिजनों को नौकरियां भी मिली है। लेकिन फायर ब्रिगेड के इन कर्मचारियों को अभी तक मुआवजे की राशि नहीं मिली है। उन्होंने फायर ब्रिगेड में कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने। इसमें और कर्मचारियों की नियुक्ति करने। कर्मचारियों को एलटीसी प्रदान करने। सहित अन्य मांगों को लागू करने का अनुरोध किया।

No comments :