HEADLINES


More

अहाता के मैनेजर की हत्या के मामले में चाकू से वार करने वाला एक और आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 19 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पुलिस प्रवक्ता अनुसार सुमित निवासी नंगला राम सिंह, जनपद औरैया उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई आदेश कुमार, सेक्टर-3 फरीदाबाद स्थित शराब ठेका हाउस ऑफ लिकर के साथ बने अहाता में मैनेजर के तौर पर काम करता था। 15 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह अपने भाई के पास गया था। वहां उसने देखा कि दो व्यक्ति उसके भाई के साथ गाली-गलौच कर रहे थे। कुछ देर बाद 10-12 लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और आते ही उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में आई गंभीर चोटों के कारण आदेश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।। शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।।


उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में आकाश वासी प्रेम नगर झुग्गी सेक्टर-8 को गिरफ्तार किया है।

जिससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने लडाई झगडे के दौरान मृतक आदेश के ऊपर चाकू से वार किया था। जिससे वारदात में प्रयोग चाकू को बरामद कर कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply