//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- बता दें कि जवाहर कॉलोनी वासी एक युवती ने थाना सारन में एक शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 2 जून 2025 को ऑफिस से घर जाते समय लक्ष्मी डेयरी नजदीक उतराखन्ड भोजनालय के पास दो मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति, उसके हाथ से मोबाईल फोन छीन कर ले गये। जिस शिकायत पर थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सारन की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपित मनोज कुमार वासी दक्षिण पुरी, न्यू दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिससे वारदात में प्रयोग में मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित वारदात में मोटरसाईकिल को चला रहा था और इसके साथी ने मोबाईल फोन छीना था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश किया गया जहां से उसकी जमानत मंजूर हुई है।

No comments :