HEADLINES


More

अग्निशमन कर्मचारियों के आंदोलन को तेज करने का ऐलान - नरेश शास्त्री

Posted by : pramod goyal on : Monday, 20 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 20 अप्रैल

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल 13 वें दिन में प्रवेश सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने nh1 स्थित फायर स्टेशन पर पहुंचकर  हड़ताली कर्मचारियों का  होंसला बढ़ते हुए आंदोलन को तेज करने का ऐलान  किया है उन्होंने 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक न्याय की पुकार विधायकों के दरबार कार्यक्रम के तहत सभी विधायको एवं मंत्रियों को ज्ञापन देने एवं 27 अप्रैल से अग्निशमन एवं पालिका कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से  क्रमिक भूख हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आवाहन पर आज प्रदेश के सभी 11नगर निगमो, 22 नगर परिषदो एवं 59 नगर पालिकाओं के हजारों कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाक

र जनता के बीच काम करते हुए सरकार के कर्मचारी एवं दलित विरोधी चेहरे को बे नकाब करने का अभियान शुरू कर दिया है। प्रेस को यह जानकारी देते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि फायर कर्मचारी की चल रही हड़ताल को सफल बनाने एवं प्रदेश के पालिका कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों के लिए नपा0 कर्म0संघ ने 11 अप्रैल को रोहतक में फायर एवं पालिका कर्मचारियों की संयुक्त राज्य स्तरीय कन्वेंशन कर संयुक्त आंदोलन की रणनीति बनाई थी जिसके तहत पालिकाओं के कर्मचारी अब 24 में 25 अप्रैल को प्रदेश के सभी 90 शहरों के बाजारों में उल्टी झाड़ू प्रदर्शन कर सरकार की पोल जनता के दरबार में खोलेंगे तथा 27 व 28 अप्रैल से पालिकाओं परिषदों नगर निगम तथा फायर स्टेशनों पर फायर के हडताली कर्मचारी कार्मिक भूख हड़ताल शुरू कर देंगे इसके बाद नगर पालिकाओ एवं नगर परिषदो तथा नगर निगमो के कच्चे पक्के ठेकों में लगे 50 हजार कर्मचारी  1 मई से दो दिवसीय हड़ताल पर चले जाएंगे शास्त्री ने कहा कि प्रदेश में फायर और पालिकाओं के कर्मचारी पिछले 1 दशक से ज्यादा समय से सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीतियों का शिकार हो रहे हैं, क्षेत्रफल आबादी के अनुपात एवं नियमों के अनुसार जहां फायर कर्मचारी की प्रदेश में भारी कमी है, वही पालिका परिषद नगर निगमो में ग्रुप डी व सी के कर्मचारियों की भी भारी कमी है। शास्त्री ने सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने अपने 13 वर्ष के कार्य काल में एक भी सफाई कर्मचारी एवं सीवरमैन की नियमित भर्ती नहीं की है। उन्होंने सफाई का काम करने वाले बाल्मिक समाज को ठेकेदारों का गुलाम बनाने एवं आर्थिक रूप से कमजोर बनाने का सरकार द्वारा कानून बनाकर सफाई के कार्य में 22-22 वर्षों का एक मुस्त ठेका कर कानून की धज्जियां उड़ाने का काम किया जा रहा है। शास्त्री ने सफाई कर्मचारियों के 11 वर्षों में वेतन बढ़ोतरी न करने पर भी नाराजगी  जताते हुए कहा कि न्यूनतम वेतन 15 हजार2 सो 20 रुपया महंगाई के अनुपात में बहुत कम है,  सरकार को प्रदेश में सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन कम से कम 30 हजार रुपये करना चाहिए ।

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व जिला प्रधान दिलीप जिला सचिव अनिल चांडाल या सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलवीर सिंह सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चंडालिया सचिन विशाल पार्चा तथा अग्निशमन विभाग के नेता बृजमोहन भढ़ाना मेघ श्याम राकेश शर्मा ने कहा कि सरकार 16 फरवरी कालका स्टील अग्निकांड में मारे गए भवी चंद एवं रणवीर को न्याय देने में दोहरी नीति अपना रही है सरकार ने फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में झूला दुर्घटना मैं मौत का शिकार हुए पुलिस निरीक्षक को शहीद का दर्जा एक करोड़ रूपया आर्थिक सहायता राशी एवं नियमित नौकरी दे सकती है तो भवी चंद रणबीर को देने में सरकार क्यों पीछे हट रही। कुर्मी नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों की 19 सूत्रीय मांगों एवं फायर कर्मचारी की 22 शुक्रिया मांगों का समाधान होने तक आंदोलन निरंतरता में जारी रहेगा।
गौर तलब है कि गर्मियों का यह सीजन जहां आगजनी के लिहाज से पिक टाइम  होता है वहीं सफाई के तौर पर गर्मी व बारिश का समय अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। यदि इस समय में प्रदेश की सफाई व्यवस्था खराब होती है तो महामारी फैलने जैसी स्थिति बन सकती है ।

No comments :

Leave a Reply