HEADLINES


More

क्रेडिट कार्ड बिल से इंश्योरेंस अमाउंट हटाने के नाम पर धोखाधड़ी, खाताधारक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 29 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एनआईटी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में शिकायत दी थी कि 6 अक्टूबर 2025 को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड बिल पर 2,999 रुपये का इंश्योरेंस चार्ज लगा दिया गया है। ठग ने उसको बताया कि इस राशि को हटाने के लिए व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी भरनी होगी। पीड़ित ने लिंक पर क्लिक कर जानकारी भर दी, जिसके बाद उसके खाते से विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए 59,163 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।


साइबर थाना NIT की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए चिराग निवासी पालम, दिल्ली को 28 अप्रैल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इस मामले में खाताधारक है, जिसके बैंक खाते में ठगी के 56,000 रुपये आए थे। आरोपी दिल्ली में एक खिलौने की दुकान पर काम करता है।  आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


No comments :

Leave a Reply