HEADLINES


More

हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित; प्रीतम चंद बने प्रदेश अध्यक्ष

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 15 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,15 अप्रैल। हरियाणा के पर्यटन क्षेत्र के कर्मचारियों को नई दिशा देने और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के प्रदेश अधिवेशन का सफल आयोजन फरीदाबाद के प्रतिष्ठित होटल राजहंस में किया गया। इस विशेष अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की।


सूरजकुंड में अधिवेशन की शुरुआत बेह

द गरिमामय रही। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार और उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने और श्रमिक हितों की रक्षा का संकल्प लिया।


नई कार्यकारिणी गठन में सर्वसम्मति से हुए निर्णयों के अनुसार प्रीतम चंद को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा महेंद्र नरवाल को प्रदेश महामंत्री और बाबू आर्य को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना गया। अक्षय राणा प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभु शंकर कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा से कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम हरियाणा टूरिज्म के कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएगी।

इस अधिवेशन में संगठन की एकता भी देखने को मिली, जहाँ फरीदाबाद जिला अध्यक्ष नीरज मावी, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रधान सोनू नागर, नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रधान महेश हुड्डा और पूर्व जिला मंत्री नीरज त्यागी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply