//# Adsense Code Here #//
बल्लभगढ़: आमजन ही पुलिस के आंख और कान है। उनके माध्यम से अपराधिक व अन्य सूचनाएं पुलिस को प्राप्त होती है तथा आमजन के सहयोग से ही अपराधों पर अंकुश लगाना संभव है। जिस संबंध में समय-समय पर पुलिस अधिकारियों द्वारा कोआर्डिनेशन मीटिंग की जाती है। 15 अप्रैल को पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़, प्रतीक अग्रवाल ने अपने कार्यालय लघु सचिवालय बल्लभगढ़ में रोड सेफ्टी के सदस्यों, RWA के सदस्यों, मार्केट प्रधान व अन्य गणमान्यों के साथ पुलिस पब्लिक कोआर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मीटिंग के दौरान प्राइवेट बसों व ऑटो चालकों के ठीक प्रकार से अपने वाहनों के संचालन, मार्केट में अतिक्रमण, ठेकों के सामने शराब पीना, सेक्टर/सोसाइटी में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त करना आदि विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
प्रतीक अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ ने गोष्ठी के दौरान कहा कि उनके द्वारा हाल ही में बस अड्डा पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिये चेकिंग की गई थी। प्रबंधक थाना शहर, प्रभारी चौकी बस स्टैंड व ट्रैफिक स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि ठीक प्रकार से यातायात संचालित हो। शराब ठेकों के आसपास पुलिस द्वारा गस्त की जा रही है और कोई भी कानून की आवहेलना कर रहा है, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ मार्केट में अतिक्रमण की बड़ी समस्या है जिसके लिये नगर निगम के सहयोग से निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने RWA के सदस्यों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवायें ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। सभी प्रबंधक थाना को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक गस्त करने बारे निर्देशित किया गया है।
गोष्ठी के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त बल्लभगढ़ जितेश कुमार, बल्लभगढ़ जोन के सभी थाना प्रबंधक, साथ ही राहुल गोयल चेयरमैन सीएम विंडो, गौरव वीरमणी, प्रेम खट्टर प्रधान बल्लभगढ़ मार्केट, गुरमीत सिंह महासचिव फिवा, सतन कुमार प्रधान रोड सेफ़्टी, राजन छाबरा प्रधान बस अड्डा मार्केट, दीपक कुमार रोड सेफ़्टी, योगेंद्र प्रधान सेक्टर 2 बल्लभगढ़ सहित सहित अन्य गणमान्य व्यक्तिगण भी मौजूद रहे।

No comments :