//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 23 अप्रैल - एस जी एम नगर के आर डब्लू ए के प्रधान लज्जा राम ने बताया कि वार्ड नंबर 18 नियर सैनी जनरल स्टोर 25 फुट रोड ट्यूबवेल नंबर एक पिछले दो हफ्ते से खराब है। शिकायत करने पर ठेकेदार ने शनिवार को मोटर निकलवा दी.लेकिन आज पूरा सप्ताह होने जा रहा है,मोटर नही डाली गई। इस भीषण गर्मी में पानी के लिए लोग त्राहि-त्राहि कर रहे है। इस बावत सम्बन्धित जे ई व सम्बन्धित ठेकेदार से लज्जा राम ने बात की, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ,
.एक तरफ सरकारी नुमाइंदे 24 घंटे में ट्यूबवेल की शिकायतों को दूर करने की बात कर रहे हैं ,लेकिन हालात आप लोगों के सामने है। अगर ऐसी ही.लापरवाही रहती है,तो हमारे पास प्रदर्शन के अलावा.कोई चारा नहीं बचता है। कमिश्नर नगर-निगम से निवेदन है,कि कम से कम पानी की समस्या को बरीयता के आधार पर हल करें।

No comments :