HEADLINES


More

घर में घुसकर चाकू मारने, मारपीट करने के मामले में थाना सारन टीम ने एक को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 14 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – 10 अप्रैल को सारन गांव में घर में घुसकर चाकू मारने व मारपीट करने के मामले में थाना सारन की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजा उर्फ मुन्ना निवासी सारन, फरीदाबाद के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार मोहित निवासी सारन, फरीदाबाद ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 10 अप्रैल को वह अपने घर पर मौजूद था। उसी दौरान करीब 11 बजे दीपक उसके घर आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब उसका भाई उसे बचाने के लिये आया तो दीपक ने उसके भाई कृष्ण पर भी चाकू से वार कर दिया। इसी दौरान  दीपक का ताऊ सूंदर व राजा उर्फ मुन्ना भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी  शिकायतकर्ता व उसके भाई के साथ मारपीट की। शिकायत पर थाना सारन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से संबंधित हैं और पर्वतीय कॉलोनी स्थित एक प्लॉट को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था, जहां पर पार्किंग का कार्य होता हैं। इसी आपसी विवाद के चलते दीपक ने घर में घुसकर शिकायतकर्ता व उसके भाई पर चाकू से हमला किया। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply