//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 28 अप्रैल
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को दलित सफाई कर्मचारी विरोधी करार देते हुए 13 वर्षों में पक्की भर्ती व सफाई कर्मचारियों की रेगुलराइजेशन न करने और वेतन बढ़ोतरी को लेकर लगाए भेदभाव करने का लगाया आरोप। शास्त्री ने कहा कि सरकार सफाई सीवर का ठेका समाप्त कर ठेके में लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करें, समान काम समान वेतन भत्तो सहित देने तथा सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹30000 देने की मांग । शास्त्री ने कहा कि 1 मई से हरियाणा प्रदेश की 59 नगर पालिकाएं 11 नगर निगम 22 नगर परिषदों के 50000 से ज्यादा नियमित अनियमित व डोर टू डोर एच के आर एन सहित सभी ठेकों में लगे कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। शास्त्री ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने 1 मई तक नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के 19 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान नहीं किया तो संघ इस हड़ताल को आगे बढ़ाने पर मजबूर होगा हड़ताल से यदि जनता को असुविधा होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
सरकार पर उक्त सभी आरोप आज नगर निगम मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए सभी कर्मचारियों से हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का भी आह्वान किया
आज लगातार दूसरे दिन भी नगर निगम कर्मचारी सीवरमैन यूनियन प्रधान अनूप चंडालिया की अध्यक्षता में भूख हड़ताल पर सैनिटेशन स्टाफ ,सीवरमैन बेलदार वाटर सप्लाई एवं जिला कमेटी के 51 कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर बैठे सभी भूख हड़ताली कर्मचारियों को फूल मालाये पहनाकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व नगरपालिका कर्मचारी संघ, के जिला प्रधान दलीप बोहत व जिला सचिव अनिल चिंडालिया व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगोहेर ने सभी भूख हड़ताली कर्मचारियों को फूल मालाये पहनाकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठाया।
इसके बाद भोजन अवकाश के समय निगम कर्मियों ने जोरदार आक्रोश सभा कर रोष जताया और भूख हड़ताल का समापन का एलान कर 1 मई से शुरू होने वाली दो दिवसीय हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का ऐलान किया।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ
हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार की सवेंदना जनता के प्रति शून्य हो गई है। शास्त्री ने कहा कि सरकार फायर कर्मियों की हड़ताल के चलते अप्रशिक्षित रोडवेज के ड्राइवरो एवं होमगार्ड को फायर स्टेशनों पर तैनात कर रही है आपातकालीन स्थिति में आग बुझाने गई राजेश व --- होमगार्ड को आग बुझाने का अनुभव न होने के कारण गंभीर चोटे आई हैं । शास्त्री ने कहा कि सरकार को अपनी जिद पुरी करने लिए अप्रशिक्षित कर्मचारियों के हवाले प्रदेश की जनता को छोड़ना गैर जिम्मेदार आना है शास्त्री ने कहा कि सरकार को फायर कर्मचारी की मांगों पर बैठकर बातचीत कर समाधान करने और हड़ताल समाप्त करने का रास्ता आजाद करना चाहिए । उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने ठेकाप्रथा समाप्त करने का वायदा करके सत्ता में आई लेकिन सरकार ने न तो सफाई कर्मचारीयो को पक्का किया न हीं पक्की भर्ती की है, बल्कि प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को 22-22 वर्ष का ठेका देकर ठेकेदारों का गुलाम और भुखमरी गरीबी लाचारी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर कर दिया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहत, जिला सचिव अनिल चिंडालिया व नगर निगम सफाई कर्मचारियों के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चंडालिया सीवरमैन यूनियन के प्रधान अनूप चंडालिया ने कहा कि नगर निगम में हड़ताल की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पूरे प्रदेश की पालिका परिषद नगर निगमो के साथ मिलकर फरीदाबाद नगर निगम में भी काम काज ठप्प रहेगा।

आज की भख हड़ताल एवं आक्रोश सभा मे अन्य के अतिरिक्त कर्मी नेता सुदेश जैनवाल, रघुबीर चौटाला जिला कोषाध्यक्ष राकेश चिंडालिया देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन सह सचिव जितेन्द्र छाबड़ा कैशियर श्रीनन्द ढ़कोलिया वरिष्ठ उपप्रधान राहुल चिंडालिया प्रधान सैनिटेशन स्टाफ यूनियन विशाल परचा सचिव वीरेन्द्र नागर कौषध्यक सुरेश मेलांदे हरिसिंह खंडिया विजय चावला धर्मसिंह मूला राजबीर चिंडालिया मनोज सौदे विशाल कुँवरपाल बालगुहेर
राम रत्न कर्दम जीतराम गोला महिला नेता सुरेश देवी ललिता कमलेश शकुंतला सत्तों राजवती कविता बीना ज्ञानवती----- भी शामिल रहे

No comments :