HEADLINES


More

जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया स्टूडियो का भ्रमण करने पहुंचे केएलपी कॉलेज रेवाड़ी के विद्यार्थी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 1 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 01 अप्रैल। केएलपी कॉलेज रेवाड़ी के मीडिया विद्यार्थियों ने जे.सी.बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग का  शैक्षणिक भ्रमण किया। इस विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो का अवलोकन किया। यहाँ उन्हें मल्टी-कैमरा सेटअप, लाइटिंग अरेंजमेंट और टेलीप्रॉम्प्टर के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि एक न्यूज़ बुलेटिन के पीछे का तकनीकी ढांचा कैसे काम करता है। स्टूडियो के साथ-साथ विद्यार्थियों ने ग्रीन रूम, पीसीआर रूम, पोस्ट प्रोडक्शन रूम और रेडियो रूम का भी दौरा किया, जहां उन्हें वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर और पोस्ट-प्रोडक्शन की बारीकियों से अवगत कराया गया।


जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग की फैकल्टी एवं प्रॉडक्शन टीम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें वर्तमान मीडिया इंडस्ट्री की चुनौतियों व भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज के दौर में एक सफल पत्रकार बनने के लिए केवल थ्योरी पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्टूडियो संचालन, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एडिटिंग, डिजाइनिंग, फिल्म और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव भी आवशयक है।

मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने बताया कि इस तरह के अंतर-विश्वविद्यालय संवाद से कॉलेज के मीडिया छात्रों के कौशल को निखारने में मदद मिलती है। यह अनुभव निश्चित रूप से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उनके करियर निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। विजिट के अंतर्गत केएलपी कॉलेज कॉलेज विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने स्टूडियो में लगे कैमरों और रिकॉर्डिंग उपकरणों को न केवल देखा, बल्कि प्रॉडक्शन टीम के मार्गदर्शन में उनके संचालन के बारे में प्रश्न भी पूछे और अपने-अपने न्यूज़ बुलेटिन की रिकॉर्डिंग भी की। विद्यार्थियों ने प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की बारिकियों को जाना और उनका अभ्यास भी किया।

शैक्षणिक भ्रमण टीम का नेतृत्व कर रहे  केएलपी कॉलेज के छात्रों के साथ आई फैकल्टी में शामिल डॉ.अमित मेहता, डॉ.ए.निवेदिता और सुश्री अंकिता नैनावत (शिक्षक प्रभारी) और कोऑर्डिनेटर डॉ.रिचा शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे। फेकल्टी ने रेडियो रूम में टॉक शो की रिकॉर्डिंग कर व्यावहारिक ज्ञान का अनुभव प्राप्त किया। मीडिया विभाग द्वारा फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड प्राप्त कई शार्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री भी भ्रमण टीम को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई।

भ्रमण टीम के शिक्षकों ने जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.राजीव कुमार और मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह, सहायक प्रोफेसर डॉ.राहुल आर्य, फैकल्टी और प्रॉडक्शन टीम से वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, प्रॉडक्शन सहायक विशाल बेरवाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply