//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 1 अप्रैल ।
भारतीय ट्रेड यूनियनो व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर आज बीके चौक पर कर्मचारियों ने चार श्रम संहिताओं की प्रति जलाकर काले झंडों के साथ जोरदार प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया।भोजन अवकाश के समय विभिन्न विभागों के कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय के समक्ष इकट्ठा हुए और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान की अध्यक्षता में आक्रोश सभा की सभा का संचालन जिला सचिव बलबीर सिंह बालगोहर ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघहरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार 29 कर्मचारी मजदूर हित के श्रम कानूनो को बहाल करें और नई चार श्रम संहिताओं को समाप्त करे। शास्त्री ने कहा कि श्रम संहिताएं मजदूर कर्मचारी विरोधी हैं और गुलामी का दस्तावेज है जिसको मजदूर कर्मचारी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। शास्त्री ने कहा कि सरकार विभागो के निजीकरण एवं ठेका प्रथा पर रोक लगाए, रिक्त पदों पर नियम अनुसार नियमित भर्ती करें, क्षेत्रफल आबादी एवं आवश्यकता अनुसार नए पद सृजित किये जाएं , सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए आठवां वेतन आयोग लागू किया जाए लागू होने तक ₹5000 अंतरिम राहत दी जाए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर रोक लगाई जाए। शास्त्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगो को मनवाने के लिए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन दिसंबर माह में दिल्ली रामलीला मैदान में बड़ी रैली कर आंदोलन का ऐलान करेगी।
आज के प्रदर्शन में स्वास्थ्य विभाग जन स्वास्थ्य विभाग हुड्डा नगर निगम सहित दर्जनों विभागों के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ता नेताओं ने भाग लिया।
आज के प्रदर्शन को अन्य के अलावा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव व बढकल ब्लाक प्रधान अनूप चंडालिया राज्य सह सचिव वेद शर्मा जिला प्रधान दिलीप सिंह बोहत जिला सचिव अनिल चंडालिया वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चंडालिया, जिला कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह चौटाला बेलदार यूनियन के प्रधान देवकीनंदन सीवरमैन यूनियन के सचिव प्रदीप सांवरिया वरिष्ठ प्रधान लाल बाल गुहार सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र क़ुरिया कोषाध्यक्ष जितेंद्र छावड़ा एनआईटी जॉन के प्रधान दर्शन सिंह सोय महिला नेता शकुंतला बिना शकुंतला आदि ने भी आक्रोश सभा को संबोधित किया ।

No comments :