HEADLINES


More

फरीदाबाद में थार के साथ रईसजादे का खतरनाक स्टंट: पुलिस ने किया 5 हजार का चालान

Posted by : pramod goyal on : Monday, 13 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-2 HSVP मार्किट क्षेत्र में एक काले रंग की थार गाड़ी में सवार युवक द्वारा सड़क पर खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार दोपहर का है, जिसमें थार चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्टंट करता दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपने दोस्त को सड़क पर बाइक चलाना सिखा रहा था। उसी दौरान अचानक एक काले रंग की थार गाड़ी तेज रफ्तार में उनके सामने आकर कट मारती है। इसके बाद थार चालक गाड़ी को पीछे करता है और फिर दूसरी दिशा से तेजी से गाड़ी चलाते हुए दोबारा बाइक सवार के पास पहुंच जाता है।

वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि थार चालक कई बार तेज रफ्तार में कट मारते हुए और गाड़ी को इधर-उधर घुमाते हुए स्टंट कर रहा है। इस दौरान सड़क पर मौजूद अन्य लोगों और बाइक सवार युवकों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सेक्टर-2 HSVP मार्किट इलाके में हुई, जहां आसपास काफी लोगों की आवाजाही रहती है।

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद किसी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के आरोप में पांच हजार रुपए का चालान किया है।


No comments :

Leave a Reply