गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में उपद्रव के आरोप में पुलिस ने 56 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। शुक्रवार शाम को पुलिस इन्हें जिला कोर्ट में लेकर आई। जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भौंडसी जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सभी आरोपी यूपी और बिहार के रहने वाले हैं।
सैलरी वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के साथ पुलिस की झड़प हो गई थी। जिसके बाद से ही पुलिस की टीमें उपद्रव करने वाले कर्मचारियों को तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी और बाइक में तोड़फोड़ कर दी और एक बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिस
में कई कर्मचारी घायल हो गए।
पुलिस ने कई अन्य कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया हुआ है और उनसे पूछताछ जारी है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस और आरोपियों की पहचान कर रही है। क्षेत्र में अभी भी धारा 163 लागू है और पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आईएमटी मानेसर में कुछ लोगों द्वारा हड़ताल के दौरान निजी कंपनी में तोड़फोड़ की थी।

No comments :