//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बता
या कि 10 अप्रैल को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ओमबीर(26) वासी भारत कॉलोनी फरीदाबाद को गांव निमका से व विक्की(27) वासी भारत कालोनी खेडी पुल फरीदाबाद को फरीदपुर रोड से गिरफ्तार किया है। जिनसे एक-एक देसी कट्टा बरामद हुये हैं।

अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने हंसराज उर्फ हंसा वासी शिव कॉलोनी मुजेसर को देसी कट्टा सहित प्रेम नगर झुग्गी सेक्टर-17 से गिरफ्तार किया है
वहीं AVTS की टीम ने तालिम(24) वासी धोज फरीदाबाद को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :