HEADLINES


More

3 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 8 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखा टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद की है।



पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा NIT की टीम ने थाना डबुआ में दर्ज एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवेश कुमार निवासी नगला एनक्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद को सेक्टर-45 क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसी प्रकार अपराध शाखा AVTS की टीम ने थाना सेक्टर-8 में दर्ज स्कूटी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रफीक निवासी गांव धौज, फरीदाबाद को सिकरोना क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की है। 

वहीं एक अन्य मामले में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने आरोपी सुमित कुमार निवासी भाटिया कॉलोनी, फरीदाबाद को बाईपास रोड, सेक्टर-37 से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply