HEADLINES


More

फरीदाबाद में 303 स्कूलों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू, फीस बढ़ाने पर रोक

Posted by : pramod goyal on : Friday, 3 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में प्राइवेट स्कूलों द्व्रारा फीस बढ़ोतरी से पहले फार्म-6 भरने की तारीख बढ़ाकर 5 अप्रैल कर दी गई है। पहले इसकी आखरी डेट 31 मार्च कर रखी गई है। फरीदाबाद में शिक्षा विभाग ने फार्म नहीं भरने वाले 303 स्कूलों के खिलाफ नोटिस प्रक्रिया को तेज कर दिया है। नोटिस की एक कॉपी शिक्षा विभाग को भी भेजी जा रही है।

बता दें कि प्राइवेट स्कूलों को नया सेशन शुरू कर करने से पहले फार्म-6 भरना होता है। इस फार्म के माध्यम से कितनी फीस बढ़ाई जाने वाली है इसकी पूरी जानकारी का विवरण शिक्षा विभाग को दिया जाता है। जिसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से फीस बढ़ाने की परमिशन दी जाती है। इसे बिना भरे फीस बढ़ाना कानूनी रूप से गलत है।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिलें में 1372 प्राइवेट स्कूल है। जिनमें से केवल 1,069 स्कूलों ने ही फॉर्म 6 के माध्यम से अपनी फीस का विवरण जमा किया है। फार्म को भरने के लिए निजी स्कूलों को एक और मौका दिया गया है। जिसके तहत 31 मार्च से बढ़ाकर 5 अप्रैल की तारीख तय कर दी गई है। उसके बाद फार्म नहीं भर सकते।

अधिकारियों के अनुसार, यदि स्कूल फॉर्म-6 जमा करने में विफल रहते हैं, तो MIS (प्रबंधन सूचना प्रणाली) पोर्टल तक उनकी पहुंच समाप्त कर दी जाएगी। इसके परिणामस्वरूप, इन स्कूलों की ऑनलाइन प्रशासनिक प्रक्रियाएं बाधित हो जाएंगी, जिससे उन्हें संचालन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।


जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला के अनुसार निदेशालय को उन 303 स्कूलों की सूची भेज दी गई है जिन्होंने फार्म-6 नहीं भरा था। इसके अलावा इन स्कूलों को नोटिस देने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। जो फार्म-6 जमा कराने में विफल रहता है, वो पिछले शैक्षणिक साल की दरों के अनुसार ही फीस वसूलनी होगी।

उन्होनें कहा कि फीस में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि इस निर्देश के बावजूद कोई स्कूल फीस बढ़ाता है, तो विभागीय अधिकारी उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।

No comments :

Leave a Reply