//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – एक नवंबर 2025 को थाना सूरजकुंड में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने 10वें आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जाहिर वासी बडखल के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार बड़खल निवासी इरफान ने पुलिस चौकी अनखीर में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 31 अक्टूबर 2025 को उसके चाचा के लड़के मोसिम के साथ तौफिक ने मारपीट की थी। इसी दौरान तौफिक के परिवार से मुबीन, वाहिद, हानीफ, खालिद, आसिफ, अरसद, मोहब्बत, महबूब आदि मौके पर आये और सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, खालिद ने उसके सिर पर डंडे से वार किया। जब रिजवान ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो उस पर उन लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसको गंभीर चोट आई। शिकायत के आधार पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि तौफिक व मोसिम की कहासुनी हुई थी। जिस रंजिश के चलते उसने, तौफिक व अन्य के साथ मिलकर मोसिम के साथ मारपीट की थी। वह, तौफिक का दोस्त है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। घटनाक्रम में 9 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

No comments :