HEADLINES


More

अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने वालों पर प्रहार, 3 गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 18 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अप्रैल को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुष्पेंदर वासी गाँव खैर जिला अलीगढ हाल दलीप कॉलोनी  फरीदाबाद को दशहरा ग्राउंड बल्लभगढ से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। 

अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने सोनू वासी झुग्गी नाहरपुर, फरीदाबाद को 1 देसी कट्टा सहित दशहर ग्राउंड बल्लभगढ के पास से गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने देसी कट्टा राहुल वासी अतरौली, अलीगढ हाल वजीरपुर, फरीदाबाद से खरीदा था जिसको 17 अप्रैल को खेडीपुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। 

तीनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply