HEADLINES


More

3 माह में 14 मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, ₹25,000 का एक व ₹5,000 के 13 इनामी शामिल

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 21 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-  सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा सक्रिय आरोपितों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 के बीच फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ₹25,000 का एक व ₹5,000 के 13 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, इसी प्रकार 12 गैंग पर प्रहार कर 26 को गिरफ्तार किया है, जिनसे 32 मामले सुलझाये गये हैं तथा ₹1,14,74,700 की संपत्ति बरामद की गई है। इस दौरान 143 उद्घोषित अपराधियों (PO) तथा 133 बेल जंपर्स को भी गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ₹25,000 का मोस्ट वांटेड कुलभूषण उर्फ कल्लू उर्फ कुलदीप(फ्रैक्चर गैंग) वासी नचौली जोकि अपहरण, मारपीट के मामले में 6 महीने से फरार चल रहा था, जिस पर पहले भी 26 मुकदमे दर्ज थे, जिसने पुलिस कार्रवाई के दबाव से 17 जनवरी को माननीय अदालत फरीदाबाद में सरेंडर किया था, जिसको अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

उन्होंने आगे बताया कि फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए इन 3 महीनों में 12 गैंग का भंडाफोड़ कर 26 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 32 मुकदमों को खुलासा हुआ है। इनमें गृहभेदन की 4 गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर 14 मामलों को सुलझाया गया है जिनसे ₹1,02,39,700 की संपत्ति की बरामदगी की हुई है। इसी प्रकार वाहन चोरी की 6 गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार कर 13 मामले सुलझाये, जिनसे 11 लाख 20 हजार रुपए की बरामदगी हुई है। साधारण चोरी व धोखाधड़ी की 1/1 गैंग का भंडाफोड़ किया गया, जिनमें 2+2 सदस्यों को गिरफ्तार कर 2+3 मामले सुलझाएं गये हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह से निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

फरीदाबाद पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिये प्रतिबद्ध है।


No comments :

Leave a Reply