HEADLINES


More

गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक सहित 2 को किया काबू

Posted by : pramod goyal on : Monday, 6 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की महिला थाना सेंट्रल की टीम ने 5 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए न्यू भारत कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए संचालक सहित 2  को गिरफ्तार किया है।



पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला थाना सेंट्रल की टीम द्वारा 5 अप्रैल को न्यू भारत कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी की गई।  जहां पर देह व्यापार की पुष्टि होने पर गेस्ट हाउस संचालक सहित दो व्यक्तियों को मौके से काबू किया गया। 

घटनाक्रम के संबंध में थाना खेड़ीपुल में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 व 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जाता है। दोनों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत मंजूर हुई है।

No comments :

Leave a Reply