HEADLINES


More

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की बनाई योजना

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 2 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद 2 अप्रैल

   सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुई बैठक में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की बनाई योजना । 13 अप्रैल की रात को बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई एवं अंबेडकर चौक पर ज्ञान ज्योति प्रज्वलित  की जाएगी।
बादशाह खान चौक से अंबेडकर चौक तक अंबेडकर चौक से एनआईटी दशहरा ग्राउंड  तक पदयात्रा  निकालने का भी निर्णय लिया है।
बैठक में डॉक्टर अंबेडकर एकता मंच के प्रधान शेर सिंह व उपप्रधान राजकुमार वाल्मीकि , रमेश गौतम, कोषाध्यक्ष बाबू खजान सिंह सहितआदि नेतागण उपस्थित रहे।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा  के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि संघ द्वारा आज निगम आयुक्त को विज्ञापन देकर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती से पूर्व शहर के सभी चौक चौराहो पर लाइटिंग लड़ियां लगवाने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक का सौंदर्यकर्ण करने नगर निगम परिसर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने व पूर्व में नगर निगम सदन द्वारा मस्जिद चौक पर बाल्मीकि चौक बनाने के प्रस्ताव के अनुरूप बाल्मीकि चौक का निर्माण करने की  मांग की है। शास्त्री ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान के शिल्पकार हैं, बाबा साहब ने भारत के सभी स्त्री पुरुष एवं वनवासी आदिवासी दलित पिछड़ों मजदूर किसानों को उनके मौलिक अधिकार देकर भारतीय संविधान एवं भारतीय लोकतंत्र का पूरी दुनिया में प्रचम लहराया है।
 शास्त्री ने कहा कि हमें गर्व है अमेरिका जैसा देश जो पूरी दुनिया में अपनी धोस और दादागिरी के लिए मशहूर है, लेकिन बाबा साहब की ज्ञान के सामने अमेरिका जैसा देश भी मस्तक है शास्त्री ने कहा कि अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करना और  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को दा, सिंबल ऑफ नॉलेज का खिताब देना सिद्ध करता है कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पूरी दुनिया के लिए ज्ञान के प्रतीक है। श्री शास्त्री ने कहा कि डॉ अंबेडकर को किसी धर्म या जाति में नहीं बांधा जा सकता वह पूरी दुनिया के सर्वहारा समाज के मसीहा थे।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलवीर सिंह बालगोहेर  नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप बहोत जिला सचिव अनिल चंडालिया ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों सहित जिला के सभी विभागों के कर्मचारी 14 अप्रैल के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 14 अप्रैल को प्रातः 9 बजे बादशाह खान चौक पर एकत्रित होकर ढोल नगाडों व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की शिक्षाओं के स्लोगन हाथ में लेकर अंबेडकर चौक तक पद यात्रा करेंगे और अंबेडकर चौक से दशहरा ग्राउंड में आयोजित होने वाले डॉ आंबेडकर एकता मंच के भव्य कार्यक्रम में भी हजारों कर्मचारी शामिल होंगे। संघ नेताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दो टीमों का गठन किया है संघ नेताओं की यह टाइम फरीदाबाद की सभी कॉलोनीयों बस्तियां में जाकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सभी लोगों से अपील करेंगे।
आज की बैठक को अन्य के अलावा कर्मी नेता अनूप चंडालिया वेद प्रकाश शर्मा रघुवीर चौटाला महेंद्र कुरिया राहुल चंडालिया विशाल पार्चा देवी चरण शर्मा महेश शर्मा देवकीनंदन कुमारपाल बालगोहर जितेंद्र छावड़ा सोनू हुड्डा नीरज नंद ढाकोलिया पार्ट टाइम्स सफाई कर्मचारियों के प्रधान तेजराम आदि ने भी संबोधित किया ।


No comments :

Leave a Reply