HEADLINES


More

आईएएमआर गाजियाबाद के Explorica 2.0 में मीडिया विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Monday, 16 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 16 मार्च 2026 – गाजियाबाद स्थित आईएएमआर इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित Explorica 2.0 में जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने फिल्म निर्माण, फोटोग्राफी और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें सीएमटी के छात्रों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर एमएजेएमसी प्रथम वर्ष के छात्र धीरेन सिंह ने फिल्म फेस्टिवल में प्रथम स्थान प्रा


प्त कर विभाग को गौरवान्वित किया। उनकी प्रेरणादायक डाक्यूमेंट्री फिल्म 'अंत से अनंत' जिसका निर्देशन धीरेन सिंह ने किया है, को निर्णायकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुना गया। यह फिल्म 'शरीर एवं अंगदान' जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक विषय पर आधारित है। फिल्म में यह संदेश दिया गया है कि मृत्यु के बाद भी अंगदान के माध्यम से कई लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। संवेदनशील कहानी, प्रभावशाली निर्देशन और सामाजिक संदेश के कारण इस फिल्म को दर्शकों और निर्णायकों से काफी सराहना मिली। बीएजेएमसी द्वितीय वर्ष की छात्रा अदिति ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अत्यंत सराहनीय है। इस प्रकार की सफलताएँ यह दर्शाती हैं कि हमारे युवा न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि रचनात्मक और सामाजिक विषयों पर भी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। विशेष रूप से अंगदान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बनी फिल्म समाज को सकारात्मक संदेश देती है। मैं सभी विजेता विद्यार्थियों और विभाग को हार्दिक बधाई देता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि रचनात्मक गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को मंच और अवसर मिलना बेहद आवश्यक है, जिससे उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है।

इस उपलब्धि में विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह के प्रोत्साहन सहित प्रोडक्शन टीम से वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, प्रॉडक्शन सहायक पंकज सैनी, विशाल बेरवाल, अंजू सिंह के मार्गदर्शन का सराहनीय योगदान रहा। विभाग के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply