HEADLINES


More

एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत: ड्यूटी से घर लौट रहा था

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 19 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय यादव के रूप में हुई है। वह आईएमटी में एक कंपनी में काम करता था। जानकारी के अनुसार, अजय यादव बुधवार रात करीब 8 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह आईएमटी से निकलकर दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक की बाइक के नंबर के आधार पर उसके परिवार की पहचान कर उन्हें सूचना दी।

No comments :

Leave a Reply