हरियाणा में घरेलू गैस की चल रही किल्लत के बीच पेट्रो कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दामों में 1.89 से लेकर 2.35 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। दाम में इजाफा अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बाद किया गया है। हालांकि, हालांकि, सामान्य पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है।
हरियाणा में करीब 3 हजार पेट्रोल पंप हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (HPC) ने प्रीमियम पेट्रोल के दामों में प्रति लीटर 1.89 रुपए की बढ़ोतरी की है।
वहीं भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन (BPCL) ने 2.09 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं। इंडियन ऑयल कारपोरेशन (IOC) ने प्रति लीटर प्रीमियम पेट्रोल के दामों में 2.35 रुपए की बढ़ोतरी की है।
पेट्रोल की कीमतों में यह बढ़ोतरी कच्चा तेल महंगा होने की वजह से की गई है। ईरान जंग की वजह से कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए है। इंडियन बास्केट की कीमत 70 डॉलर से बढ़कर 146 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

No comments :