//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने लोहे की रॉड से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सोनू उर्फ सतीश (उम्र 28 वर्ष) निवासी यादराम कॉलोनी, गांव सरूरपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार जीवन नगर पार्ट-2, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने थाना मुजेसर में शिकायत दी थी कि 27 अगस्त 2024 को उसका भाई अरविंद कबाड़ा मार्केट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ हाथापाई करते हुए लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के आधार पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोनू अपने दो अन्य साथियों शहनवाज व अनिश के साथ बाइक पर जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइक अरविंद की बाइक से टकरा गई, जिसके बाद आपसी कहासुनी विवाद में बदल गई। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने अरविंद के साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से हमला किया।
मामले में सह-आरोपी शहनवाज व अनिश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :