HEADLINES


More

खालसा गार्डन में शादी समारोह के दौरान लड़ाई झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 10 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 28 फरवरी को खालसा गार्डन सूरजकुंड रोड पर शादी समारोह के दौरान लड़ाई झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने लोकेश (35) वासी तुगलकाबाद दिल्ली को गिरफ्तार किया है। 



पुलिस प्रवक्ता अनुसार मीठापुर दिल्ली वासी अरुण राय ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह एक सांसद का सामाजिक कार्य देखता है, जिसकी वजह से महेश अवाना वासी मीठापुर दिल्ली शिकायकर्ता व कथित सांसद को लेकर सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणियां करता है, जिसका जवाब सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए उसके द्वारा भी दिया जाता है, जिस वजह से रंजिश चल रही थी। 28 फरवरी को खालसा गार्डन सूरजकुंड रोड में उसके दोस्त के बेटे की शादी थी, जहां पर वह अपने दोनों बेटे अनिकेत व अंकित के साथ आया हुआ था। जब घर जाने के लिए उसका बेटे अनिकेत पार्किंग से गाड़ी लाने के लिए गया तो वहां से झगड़ा की आवाज आई, जब वह व उसका दूसरा बेटा अंकित वहां पहुंचा तो अमर अवाना व अमन अवाना अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पर उसके बेटे को पीट रहे थे, जिन्होंने हमें देखते ही हमारे ऊपर फायर कर दिया। शिकायत पर थाना सूरजकुंड में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी ने पुछताछ मे बतलाया की वह अमन का साथी है और अमन के कहने पर ही 28 फरवरी को उनके साथ गया था तथा शिकायकर्ता व उसके बेटो के साथ मारपीट की थी। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। घटनाक्रम में आरोपी अमन सहित तीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

No comments :

Leave a Reply