//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- जैसे कि विदित है कि 8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसके अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद द्वारा 6 मार्च को अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों के प्रति उन्हें संवेदनशील बनाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद की प्रभारी निरीक्षक सुनीता द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के विषय में अ
पने विचार साझा किये। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रत्येक बेटी को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना होगा। शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके द्वारा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को कम किया जा सकता है।
पने विचार साझा किये। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रत्येक बेटी को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना होगा। शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके द्वारा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को कम किया जा सकता है।
निरीक्षक सुनीता ने उपस्थित महिलाओं को क्राइम अगेंस्ट वीमेन तथा चाइल्ड मैरिज एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह हमारे समाज की एक गंभीर कुप्रथा है, जो बेटियों को कमजोर बनाती है और उनके अधिकारों तथा भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। ऐसी कुरीतियां महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों को बढ़ावा देती हैं, इसलिए इनसे संबंधित कानूनों की जानकारी रखना और उनका पालन करना अत्यंत आवश्यक है।
इस कार्यक्रम में फरीदाबाद के तीनों महिला थाना के प्रबंधक एवं महिला पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। अमृता अस्पताल से डॉक्टर उर्मिला आनंद(नेफ्रोलॉजिस्ट), डॉक्टर श्वेता राजधान (ब्रेस्ट ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉक्टर सिखा शर्मा (प्लास्टिक सर्जरी) विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने महिला पुलिसकर्मियों का हेल्थ चेक-अप किया और महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं।
उन्होंने छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1033, तथा 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त नशे से संबंधित शिकायत एवं परामर्श के लिए MANAS ऐप के बारे में भी अवगत कराया गया।
इस अभियान के माध्यम से लगभग 150 महिलाओं को विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया और समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।

No comments :