//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन मामलों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा DLF की टीम ने डबुआ क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भविष्य उर्फ पी वासी रतिराम मार्ग वाल्मिकी मोहल्ला , डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद, विशाल उर्फ पुलिसिया वासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार पवन कुमार निवासी धर्मांगदपुर, जनपद मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 4 मार्च को उसका छोटा भाई संजीव कुमार अपने एक दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। जब वह रतिराम मार्ग स्थित शुक्ला आटा चक्की के पास पहुंचा, तो वहां खड़े लडके बादल, राधे, सन्नी, बिल्ला, करण व अन्य ने संजीव पर हमला कर दिया और उसे गंभीर चोट मारकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 15 मार्च को उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ के दौरान सामने आया कि मृतक संजीव डबुआ कॉलोनी में ही रहता था और उसने आरोपी बादल की बहन के साथ बदतमीजी की थी, जिसका रंजिश रखते हुए बादल ने अपने साथी भविष्य, विशाल, राधे, सन्नी व अन्य के साथ मिलकर संजीव के साथ मारपीट की और चोटें पहुंचाई। मामले में राधे व सन्नी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

No comments :