//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- हरियाणा पुलिस द्वारा “सेफ सिटी” अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पुलिस द्वारा महिलाओं को रात्रि के समय सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान पर भी पहुंचाया जाता है। 25/26 मार्च की रात को फरीदाबाद पुलिस की दुर्गा शक्ति-3 की टीम ने महिला को सुरक्षित उसके गंतव्य स्थल पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 25/26 मार्च की रात दुर्गा शक्ति-3 की टीम को गस्त के दौरान ओल्ड रेलवे स्टेशन फरीदाबाद के पास एक महिला मिली। जिसने बताया कि वे जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद की रहने वाली है और उन्हें घर जाने के लिए कोई साधन नही मिल रहा। जिस पर दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला को सरकारी गाडी से उनके घर तक छोडा गया।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा आमजन को सूचित किया जाता है कि रात्रि के समय किसी महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और वह अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले या फिर डायल 112 पर कॉल करे, जिस सूचना पर नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके सुरक्षित घर/स्थान तक छोड़ेगी।

No comments :