HEADLINES


More

फरीदाबाद में डंपर में घुसी डिफेंडर कार, युवक की मौत, पिछले साल ही शादी हुई

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 15 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में तेज रफ्तार एक डिफेंडर कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की शादी पिछले साल ही हुई थी। जिस डिफेंडर कार में वह सवार था, उसे यह शादी में ही मिली थी। रविवार को वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान अनंगपुर गांव निवासी मयंक भड़ाना (24) के रूप में हुई है। उसके पिता सुरेंद्र भड़ाना प्रॉपर्टी डीलर हैं। एक साल पहले ही मयंक ने ग्रेजुएशन पूरी की थी। मयंक की शादी पिछले साल ओलावास गांव की एक युवती से हुई थी। रविवार को मयंक अपनी पत्नी को छोड़ने ओलावास गांव गया था।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर 12 बजे सूरजकुंड रोड पर मयंक की कार सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मयंक को कार से बाहर निकाला। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। लोहे के टुकड़े उसके चेहरे में धंस गए थे। एयरबैग खुलने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी, क्योंकि कार का अगला हिस्सा डंपर में घुस गया था।

No comments :

Leave a Reply