HEADLINES


More

कमर्शियल सिलेंडर की कमी को लेकर ढाबा और होटल संचालकों पर संकट, बोले- काम बंद करने की नौबत आ गई

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 12 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी को लेकर ढाबा और होटल संचालकों की चिंता बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां घरेलू उपभोक्ताओं को अब गैस सिलेंडर बुकिंग के 25 दिन बाद मिलने की व्यवस्था लागू कर दी गई है, वहीं कमर्शियल सिलेंडरों की कमी के चलते छोटे ढाबा संचालकों के सामने अपने कारोबार को चलाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

बल्लभगढ़ सेक्टर-3 में ढाबा चलाने वाले सुनील परमार और जितेंद्र कुमार ने बताया कि वे दोनों कई वर्षों से अपने-अपने ढाबे चला रहे हैं और उनके ढाबों पर करीब 8-8 कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों का परिवार भी इसी काम पर निर्भर है।

ढाबा संचालकों ने बताया कि उनके पास 4-4 कमर्शियल गैस सिलेंडर हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से गोदाम से उन्हें नए सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनके पास केवल दो भरे हुए सिलेंडर बचे हुए हैं, जिनसे किसी तरह ढाबे का काम चल रहा है।

लेकिन अगर यह सिलेंडर भी खत्म हो जाते हैं तो ढाबा चलाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसी स्थिति में उन्हें ढाबा बंद करने तक की नौबत आ सकती है, जिससे उनके यहां काम करने वाले मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ेगा।

ढाबा संचालकों का यह भी कहना है कि जहां कहीं कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध हैं, वहां उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है। इससे छोटे कारोबारियों के लिए सिलेंडर खरीदना और भी मुश्किल हो गया है।


No comments :

Leave a Reply